आज शुक्रवार 17 जनवरी 2025 को हमारे देश में सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल इवेंट आरंभ हो रहा है। इस अवसर पर देश में पहली बार इसका नाम ऑटो एक्सपो को चेंज कर कर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo 2025) कर दिया गया। इस बदलाव के बाद से यह एक ग्लोबल इवेंट में परिवर्तित हो गया। इस इवेंट को पहले ऑटो एक्सपो के नाम से भी पहचाना जाता था। देश में होने वाले इस का आयोजन ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में हुआ करता था। जो कि अब दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में होने जा रहा है। भारत मंडपम वही स्थान जहां पर बीते समय के दौरान G20 समिट का आयोजन दुनियाभर में देखा गया था और यह सुर्खियों में बना रहा।
Bharat Mobility Global Expo 2025 की पूरी डिटेल
भारत देश के अंदर भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन 17 जनवरी से लेकर 22 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। भारत में होने वाले ग्लोबल एक्सपो 2025 में देश व विदेश से भाग लेने वाली कितनी कंपनियां भाग लेने वाली है?, इसमें कितने विजिटर आने की संभावना जताई जा रही है. और इसमें कितने केंद्र बनाए गए हैं और इसमें भाग लेने के लिए लोगों को रजिस्ट्रेशन कैसे करवा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी लिए जानते हैं पूरे विस्तार के साथ।
1). भारत मंडपम और ऑटो इवेंट को लेकर क्षेत्रफल
देश राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम सेंटर में स्थित है और यह प्रगति मैदान में तैयार किया गया। बता दें कि भारत मंडपम में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 से पहले भी कई ऑटो इवेंट किया जा चुका है।
वहीं इसके अलावा इसके अंदर कई तरह की अन्य इवेंट वह पॉलिटिकल इवेंट भी हुआ है। यानी कहा जा सकता है कि भारत मंडपम में कई तरह के इवेंट की मेजबानी पहले ही हो चुका है। बता दें कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आयोजन भारत मंडपम के साथ-साथ इंडिया एक्सपो सेंटर ग्रेटर नोएडा भूमि द्वारिका नई दिल्ली में भी होने जा रहा है।
India Mobility Global Expo 2025 तीन जगह पर आयोजन होगा। इस दौरान 2 लाख वर्ग मीटर में पहले इस क्षेत्र में 17 होल व एक बड़ा आउटडोर भी एरिया जोड़ा गया।
होने वाली इस बड़े आयोजन के दौरान 9 से भी ज्यादा 100 एक साथ आयोजित किया जाएगा जो की मोबिलिटी इकोसिस्टम की हर तकनीक व जानकारी को एक ही छत के नीचे लाने वाला है। इस दौरान इंडिया एक्सपो सेक्टर ग्रेटर नोएडा में भारत मंडपम, प्रगति मैदान नई दिल्ली व यशोभूमि द्वारका, नई दिल्ली में होने जा रहा है।
इसे भी पढ़ें 👉 रियलमी कंपनी के दो धांसू स्मार्टफोन हुई लॉन्च, मिलेगी दमदार बैटरी, कैमरा और कई नए फीचर्स
इस आयोजन में एक बड़ा आउटडोर एरिया 17 हाल एक साथ को तैयार किया गया जिसमें अलग-अलग एलिजिबिलिटी होने के साथ-साथ एक बड़ी लोगों की संख्या को भी मैनेज के अनुसार तैयार किया गया है।
आयोजकों के अनुसार इस इवेंट के दौरान 5 लाख से भी अधिक लोग भाग लेने की संभावना जताई है वहीं इवेंट के दौरान 5100 से भी अधिक विदेशी एग्जीबिटर्स शामिल होंगे।
2). इवेंट में कौन-कौन कंपनियां होगी शामिल
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान कंपनियों के शामिल होने के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार टू व्हीलर कंपनी व फोर व्हीलर कंपनी जुड़ने वाली हैं।
इस इवेंट के दौरान अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक बता दें कि फोर व्हीलर कंपनी की ओर से कन्फर्मेशन हुआ है जिसमें Hyundai, Tata Motors, Toyota, Skoda, Maruti Suzuki, Volkswagen, Mahindra, JSW MG Motor India, Kia and Isuzu शामिल होने के साथ इसके अलावा चीनी ऑल-ईवी ब्रांड BYD व SUV पेश किया जाएगा। वहीं वियतनामी EV-ओनली ब्रांड विनफास्ट इस इवेंट पहली बार भाग लेगा।
वहीं इसके अलावा टू व्हीलर कंपनियों के शामिल होने के बारे में बात करें तो इसमें Bajaj Auto, Honda Scooters, Ola Electric, Ather Energy, Hero MotoCorp, BMW Motorrad, Yamaha India, TVS and Suzuki Motorcycle India के अलावा भी इवेंट में और कंपनियां जुड़ सकती है।
3). कौन कौन से वाहन प्रदर्शित हो सकते हैं?
इस India Mobility Global Expo 2025 के आयोजन के दौरान कई कंपनियों के द्वारा फोर व्हीलर पेश किया जा रहा है। जिसमें टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), MG इंडिया, हुंडई इंडिया (Hyundai India), किआ इंडिया (kia india) के अलावा कई कंपनियों के मॉडल का नाम शामिल है।
इस इवेंट के दौरान अधिकतर कंपनियों के द्वारा इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर्स फोकस अधिक रहेगा। इस दौरान कंपनियों की ओर से जिन-जिन मॉडल को पेश करने की खबरें सामने निकल कर आ रहा है, उस पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
Maruti e-Vitara
बता दें कि इस इवेंट के साथ भारत में इलेक्ट्रिक कार बाजार में मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV शामिल होने के तैयारी कर चुकी है। इस इलेक्ट्रिक SUV में बैटरी पैक का विकल्प की बात करें तो यह 49 kWh व 61 kWh में मिलेगा। जिसमें तकरीबन 500 किलोमीटर का रेंज सिंगल चार्ज पर मिलेगा। और इसमें ऑल व्हील ड्राइव व फ्रंट व्हील दोनों वेरिएंट पेश होने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें 👉 कंपनी ने होंडा स्पोर्ट बाइक का टीजर जारी, जल्द होने वाली है फिर से भारत में एंट्री
Hyundai Creta EV
ग्लोबल एक्सपो 2025 में हुंडई की क्रेटा EV की ओर से पेश किया जाएगा। इस संबंध में रिपोर्ट्स के अनुसार क्रेटा एव को सिंगल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से भी ज्यादा रेंज होगा। वहीं इसमें बैटरी बैकअप मल्टीप्ल विकल्प के साथ पेश किया जा सकता है। वही स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी हुई जानकारी अभी तक सामने नहीं आया पाया है।
Hyundai IONIQ9
इसी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान कंपनी की ओर से क्रेटा टीवी के अलावा प्रीमियम आयोनिक 9 इलेक्ट्रिक SUV कभी पेश किया जा सकता है। यह एक बार सिंगल चार्ज होने के पश्चात 620 किलोमीटर का रेंज देने वाली और बैटरी बैकअप 110.3 kWh का मिलता।
Tata Harrier EV
इसी ग्लोबल एक्सपो 2025 इवेंट के दौरान टाटा मोटर्स की ओर से हैरियर EV को पेश किया जाएगा। और यह एक बार सिंगल चार्ज में तकरीबन 500 किलोमीटर का रेंज देगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 60kWh व दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। टाटा की ओर से पहले इसके बारे में जानकारी दिया गया है जिसमें इलेक्ट्रिक SUV में V2L व V2V चार्जिंग कैपेसिटी लैश होने वाली है।
Tata Sierra EV
इसी इवेंट में टाटा मोटर्स के द्वारा सिएरा EV को भी पेश किया जा सकता है। इस SUV के बारे में बात करें तो यह ऑल-इलेक्ट्रिक व ICE दोनों पावरट्रेन ऑप्शन पर सेल होगा। इसको एक बार सिंगल चार्ज होने पर 450 किलोमीटर से लेकर 550 किलोमीटर की रेंज मिल सकता है।
MG Cyberster Roadster
एक्सपो 2025 के इवेंट में MG के द्वारा भी प्रीमियम चैनल MG बी रोडस्टर से इंस्पायर इलेक्ट्रिक रोडस्टर साइबरस्टर इलेक्ट्रिक रोडस्टर साइबरस्टर को पेश किया जाएगा। यह कार 570 किलोमीटर का रेंज व 528bhp की पावर देने वाली है।
Kia EV4
मिल रही खबर के अनुसार इस एक्सपो 2025 इवेंट में किआ की ओर से एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV पेश किया जा सकता है। EV4 जो कि कॉन्सेप्ट फॉर्म से गुज़र रही है। लेकिन इसको पेश किया जा सकता है।
BYD Seagull
इसी इवेंट के दौरान BYD चीनी कंपनी की ओर से सिंगल इलेक्ट्रिक हैचबैक को पेश किया जा सकता है। जो कि सिंगल चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर तक की रेंज देने वाली है वहीं इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुआ है। वही इवेंट में कंपनी के द्वारा शामिल होने से इस दिशा में देखा जा सकता है।
Mahindra XEV 7E
इस इवेंट के दौरान महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक वर्जन फ्लैगशिप XUV700 को पेश किया जा सकता है। जिसका नाम XEV 7e करने के खबर प्राप्त हो रहे हैं।
कैसे करें एक्सपो 2025 में प्रवेश
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दौरान शामिल होने वाले लोगों को पहले रजिस्ट्रेशन का काम करना होगा। उसके बाद ही इसमें प्रवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। या यूं कहें कि इसमें एंट्री करना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन के प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
इस ऑटो इवेंट के दौरान एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले वेबसाइट www.bharat-mobility.com पर जाकर विजिटर के विकल्प को दबाकर विजिटर रजिस्ट्रेशन (Visitor-Registration) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपने नाम, जिला, शहर, तहसील, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, कंट्री आदि की जानकारी सही से भरना है।
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को मोटी कमाई करने का मौका, सरकार दे रही बकरी व भेड़ पालन करने पर 90% सब्सिडी लाभ