किसानों को लेना है 50 हॉर्सपावर ट्रैक्टर, जानें 3 टॉप ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स

आज के समय किसानों को खेती के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता ट्रैक्टर व मशीन की है। लेकिन यह बड़ा होने के साथ-साथ महंगा भी होता है। ऐसे में ट्रैक्टर खरीदने से पहले किस के मन में कई तरह के सवाल रहते हैं कि ट्रैक्टर में इंजन के बारे में और इसकी कीमत अधिक होने पर संशय रहता है।

50 HP Tractor List 2025

वही किसान के द्वारा अपने बजट के अनुसार और क्रांतिकारी के अनुसार ट्रैक्टर लेने के बारे में तय करने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि कौन सी कंपनी का ट्रैक्टर लेना चाहिए। वही जो किसान 5 से लेकर 10 एकड़ तक खेती करते हैं। उनको 35 से 40 एचपी ट्रैक्टर में ही काम किया जा सकता है।

वहीं जिन किसानों के पास खेती करने के लिए 10 से लेकर 20 एकड़ रहेगा उनको 40 से 50 एचपी ट्रैक्टर की आवश्यकता रहती है। ऐसे में हम आपको इस रिपोर्ट में 50 एचपी की रेंज में आने वाले ट्रैक्टरों की लिस्ट के बारे में जानकारी देंगे

Swaraj 855 FE ट्रैक्टर डिटेल

स्वराज 855 FE: किसानों की जानकारी के लिए हम सबसे पहले बात करेंगे ट्रैक्टर स्वराज 855 FE के बारे में यह ट्रैक्टर किसानों की बीच लगातार भरोसेमंद होने के साथ साथ कम मेंटीनेंस वाला ट्रैक्टर है। इस ट्रैक्टर की सहायता से किसान सभी प्रकार के कार्य कर सकते हैं। स्वराज 855 FE कंपनी के द्वारा व्हील ड्राइव व 4 व्हील ड्राइव दोनों तरह के ऑप्शन में ले सकते हैं। यह एक 3 सिलेंडर 48 एचपी इंजन वाला ट्रैक्टर जिसमें खेती करना काफी आसान होता है क्योंकि यह हर कार्य में बेहद शक्तिशाली होता है। इस ट्रैक्टर में लिफ्टिंग क्षमता की बात करें तो यह 1700 किलो का होता है। स्वराज 855 FE (एक्स-शोरूम) का कीमत की बात करें तो यह 8.37 लाख रुपए से लेकर 8.90 लाख रुपए तक है। यह एक कम मेंटीनेंस वाला ट्रैक्टर साबित हुआ है।

Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर डिटेल

महिंद्रा 575 DI XP + : देश में किसानों के बीच महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय हैं। और इसका मुख्य कारण यह है कि महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टर कम कीमत में अधिक कार्य करने वाले होते हैं। बता दें कि महिंद्रा 575 DI XP प्लस इस कैटेगरी में शामिल सबसे अधिक बिकने वाले ट्रैक्टर में से एक जो कि Mahindra 575 DI XP Plus 4 सिलेंडर के इंजन के साथ आता है। इसकी ताकत की बात करें तो यह 47 एचपी ट्रैक्टर जो कि बड़े काम का आसानी ओर कम खर्च में कर सकता है। महिंद्रा 575 DI XP + में किसान सभी प्रकार के इंप्लीमेंट चलाया जा सकता है। लिफ्टिंग क्षमता की बात करें तो यह 1500 किलो है। इस ट्रैक्टर में किसानों को केवल 2 व्हील ड्राइव की विकल्प ही मिलेगा। महिंद्रा कंपनी के सभी टैक्टर में मेंटीनेंस कम रहता है। वहीं महिंद्रा 575 DI XP प्लस एडवांस हाइड्रोलिक्स के साथ आता है। महिंद्रा 575 DI XP प्लस (एक्स-शोरूम) का कीमत 7.40 लाख रुपए से लेकर 7.80 लाख रुपए तक है।

John Deere 5050 ट्रैक्टर जानकारी

देश में वैसे तो कई तरह के ट्रैक्टर मौजूद हैं लेकिन जॉन डियर 5050 ट्रैक्टर इस कैटेगरी में सबसे एडवांस व फीचर लोडेड ट्रैक्टर है। जॉन डियर ट्रैक्टर को किसानों के बीच दमदार इंजन व आरामदायक ड्राइव के लिए अच्छा माना जाता हैं। इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 2 व्हील ड्राइव व 4 व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन में दिखाई देता है। इस ट्रैक्टर के साथ किसान अपने कार्य के लिए कृषि इंप्लीमेंट बेहद आसानी किया जा सकता है। ट्रैक्टर में बेस्ट कूलिंग सिस्टम दिया गया है। जिसके चलते किसानों को कई घंटे बिना रुके कार्य कर सकते हैं। इस जॉन डियर 5050 ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर का इंजन जोकि 50 HP की ताकत के साथ आता है। 50 एचपी ट्रैक्टर के साथ आने पर भी इसका डीजल खर्च कम रहता है। लिफ्टिंग क्षमता की बात करें तो यह 1600 किलो होगा। जॉन डियर 5050 (एक्स-शोरूम) का कीमत 8.47 लाख रुपए से लेकर 9.22 लाख रुपए तक है।

 

इसे भी पढ़ें 👉 मोदी सरकार का 40 लाख से अधिक किसानों को बड़ी सौगात, MSP में हुआ 300 से अधिक बढ़ोतरी

इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश के 5 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा 10 हजार रुपए सालाना, जानें क्या हैं नई योजना

Note: आज आपने जाना 50 HP Tractor List 2025 का कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स के बारे में जानकारी। बता दें कि आपके क्षेत्र के अनुसार कीमत कम या ज्यादा भी हो सकती है।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button WhatsApp Icon