भारत देश हमेशा से ही खेती प्रधान देश रहा है और यहां पर हर क्षेत्र में लगभग सभी फसलों की खेती किसी न किसी कोने में होता है और किसानों के द्वारा पहले पशुओं की सहायता से खेती किया जाता था। लेकिन जैसे-जैसे तकनीक में बदलाव हुआ। किसानों ने ट्रैक्टर के माध्यम से खेती करना शुरू किया और समय के अनुसार ट्रैक्टर के साथ खेती करना किसानों के लिए बहुत ही आवश्यक हो गया। लेकिन आज के समय ट्रैक्टर होने के साथ-साथ ट्रैक्टर में आधुनिक तकनीक व एडवांस होना आवश्यक हो गया है।
4WD Tractors List 2025 जानकारी
आज के समय बहुत से किस नया ट्रैक्टर खरीदने के साथ-साथ उसमें मिलने वाली एडवांस तकनीक की ओर अधिक ध्यान देने लगे क्योंकि आज के समय में आधुनिक कृषि यंत्र भी मार्केट में मौजूद है जिसे खेती का कार्य आसान हो जाता है।
बीते कुछ सालों में ट्रैक्टर में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर के साथ दमदार ट्रैक्टर मार्केट में आए हैं और अब किसानों के बीच बड़े ट्रैक्टरों में 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर की बढ़िया डिमांड देखने को मिल रही है। ट्रैक्टर की कीमत भी 10 लाख की करीब रहता है ऐसे में अगर आप भी बड़ा ट्रैक्टर लेने के बारे में सोच रहे हैं और आपके पास भी इतनी ही राशि का बजट है तो आपको हम पर 4 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर के बारे में कौन-कौन से बेहतरीन ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। इसके लिए जानकारी देने वाले हैं।
1). Swaraj 855 FE 4WD डिटेल
इस सूची में हम पहले ट्रैक्टर स्वराज 855 एफ ई 4WD के बारे में बात करेंगे। यह ट्रैक्टर नए फीचर्स के साथ और आधुनिक शैली में मार्केट में मिल रहा है। इस ट्रैक्टर को किसान काफी पसंद करते हैं और इस ट्रैक्टर में किसानों को अच्छी माइलेज प्राप्त होने के साथ ही काम मेंटेनेंस रहता है। यह एक मजबूत बॉडी के साथ 3 सिलेंडर का इंजन जो की पावर में 52 HP के साथ आता है। स्वराज 855 FE 4WD पावर स्टीयरिंग, दो रिवर्स और 8 फॉरवर्ड गियर बॉक्स में मिलता है।
वही स्वराज 855 FE 4WD में लिफ्टिंग क्षमता की बात करें तो 1700 किलोग्राम, PTO पावर 46 HP का मिलेगा। यह स्वराज 855 FE 4WD इस कैटेगरी का सबसे मजबूत हाइड्रोलिक्स के लिए जाना जाता है। इस टैक्टर में कंपनी की ओर से 6000 घंटे या फिर 6 वर्ष की वारंटी दी जाती है। इस ट्रैक्टर का कीमत 9.85 लाख रुपए से लेकर 1048 लाख रुपए तक रहेगी।
2). Mahindra Yuvo 575 DI 4WD डिटेल
मार्केट में जब भी ट्रैक्टर की बारे में किफायती या फिर ताकतवर के बारे में चर्चा होती है तो महिंद्रा ट्रैक्टर की आवश्यक रहती है इसमें महिंद्रा युवो 575 DI 4WD सबसे अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह ट्रैक्टर 45 एचपी (HP) इंजन 4 सिलेंडर के साथ आता है। यानी इस ट्रैक्टर में एक शक्तिशाली इंजन दिया गया है वहीं डीजल में भी बचत होता है। इस टैक्टर का मेंटिनेंस कम होता है। महिंद्रा युवो 575 DI 4WD ट्रैक्टर में कंपनी ने लिक्विड कूल्ड एवं ड्राई एयर फिल्टर दिया गया है जिसके चलते यह अधिक गर्म नहीं होता है। और ट्रैक्टर के अंदरूनी पार्ट्स भी साफ रहने के साथ-साथ मेंटीनेंस कम होते है।
Mahindra Yuvo 575 DI 4WD टैक्टर में पीटीओ पावर 41 एचपी, 3 रिवर्स व 12 फॉरवर्ड गियर बॉक्स दिया गया है। इस ट्रैक्टर को लेकर कंपनी 2 वर्ष या फिर 2000 घंटा का वारंटी दिया जा रहा है। महिंद्रा युवो 575 DI 4WD का कीमत 8.93 लाख रुपए से लेकर 9.27 लाख रुपए तक रहेगा।
3). John Deere 5045 D 4WD डिटेल
लिस्ट में हम तीसरे ट्रैक्टर के लिए बता करें तो यह जॉन डियर कंपनी है जिसमें कई तरह के ताकतवर कृषि उपकरण एडवांस होने के साथ नए फीचर्स में मिलते हैं। किसानों को इस रेंज में कंपनी ने एक और वही ड्राइवर ट्रैक्टर का ऑप्शन दिया है जिसमें जॉन डियर 5045 D 4WD ट्रैक्टर शामिल है। इसमें फीचर्स व पावर के लिए पहचाना जाता है। इस जॉन डियर 5045 डी 4 WD ट्रैक्टर में किसानों को किसी भी कार्य करने के लिए ताकत के साथ-साथ कम डीजल का खर्च होता है।
वहीं इसमें 45 एचपी पावर और इंजन 3 सिलेंडर का होता है। इसमें PTO पवार क्षमता की बात करें तो इसमें 38.2 HP का रहेगा। टैक्टर में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड एवं 4 रिवर्स गियर और पवार स्टीयरिंग में मिलने वाला है।
बता दें कि इस ट्रैक्टर में गियर बॉक्स Top शाफ़्ट लुब्रिकेशन, मेटल फेस सील के अलावा पिस्टन स्प्रे कूलिंग जेट एवं रियर ऑयल एक्सल स्टैंडर्ड फीचर्स जिसके चलते ड्यूरेबल, मल्टीपर्पज और कम मेंटिनेंस होता है। कंपनी ने इसके साथ 5000 हजार घंटा या एक 5 वर्ष का वारंटी दिया जाएगा। वहीं इस ट्रैक्टर के कीमत 8.85 लाख रुपए से लेकर 9.80 लाख रुपए तक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें 👉 एस्कॉर्ट्स कुबोटा ट्रैक्टर के निर्यात में शानदार उछाल, घरेलू बाजार में किसानों की रुचि कम
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को लेना है 50 हॉर्सपावर ट्रैक्टर, जानें 3 टॉप ट्रैक्टर की कीमत और फीचर्स
इसे भी पढ़ें 👉 किसानों को सेकंड हैंड ट्रैक्टर पर लेना है लोन, तो जान लें पात्रता और जरूरी दस्तावेज
नोट: बता दें कि हमारे द्वारा www.abhiupdate.com पर बताए गए इन तीनों ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए कंपनी या फिर नजदीकी डीलर्स के संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा इनका कीमत आपके लॉकेशन के साथ कम या फिर अधिक हो सकता है।